बंगलों में दबा हजारों करोड़ का काला धन निकाला गया
लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह चौधरी ने मंगलवा को लखनऊ के माल एवेन्यू स्थित अपने आवास पर प्रेस वार्ता की। इसमे आगामी चुनाव और कैराना-नूरपुर के उपचुनाव पर बात की गई। उन्होंने कहा कि कैराना-कैराना-नूरपुर उपचुनाव ने जनता को तीन विकल्प देने का काम किया है। चौधरी ने कहा कि लोकदल किसानों का दल है जो किसानों के बारे में बात करता है। उन्होंने कहा कि लोक दल महागठबंधन के खिलाफ जनता को विकल्प देगा और लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगा। चौधरी ने कहा कि आत्महत्या करने वाले किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। गन्ना किसानों के ले ऐलान किया गया 8 हजार करोड़ का आर्थिक पैकेज केवल घोषणा तक ही सीमित है। उन्होंने सपा को भी आड़े हाथों लिया और कहा कि सूबे में बंगले पर राजनीति हो रही है। इन बंगलों में काली संपत्ति रखी गयी थी। पूर्व मुख्यमंत्रियों के बंगलों में दबा हजारों करोड़ का काला धन निकाल लिया गया है। इसकी सीबीआई जांच की जानी चाहिए।