पालिकाध्यक्ष ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल......
सहसवान। सहसवान पालिकाध्यक्ष ने सभासदों के साथ जरूरत मंदो के बीच कम्बल का वितरण किया। इस कड़ाके की ठंड में कम्बल प्राप्त करने के बाद गरीब जरूरत मंदों के चेहरे खिले हुए दिख रहे थे। शनिवार पन्ना लाल नगर पालिका इंटर कालेज प्रांगण में पालिकाध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने सभासदों के साथ मिलकर प्रत्येक वार्ड में गरीबों व निराश्रितों की सूची बनाकर उनको ठंड से बचाने के लिए कंबलो का वितरण किया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि नगरपालिका शीतलहर को देखते हुए सजग है। प्रत्येक वार्ड के सभासदों द्वारा गरीबों व निराश्रितों की सूची उपलब्ध कराई है कोई भी गरीब कंबल पाने से वंचित नहीं रहेगा। पालिका द्वारा ठंड से बचाव के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा चुके हैं। अगर किसी भी व्यक्ति को कोई भी समस्या है तो वह सीधे पालिका दफ्तर में उनसे मिल सकता है। इसके अलावा नगर के विभिन्न चौराहों पर अलाव की व्यवस्था भी की गई है। कंबल मिलते ही गरीब जरूरत मंदो के चेहरे खिले हुए दिख रहे थे। इस मौके पर पूर्व सेक्रेटरी शाज़ेब अहमद,सभासद शाकिर अली उर्फ मन्नान, सुदीप सक्सेना,नेत्रपाल, एएमयू के ,ज़की मुहम्मद,अब्दुल फरीद,कुँवर जमशेद,इशहाक अहमद,अंसार हुसैन,ज़की मुहम्मद आदि उपस्थित रहे।...
10 hours ago
1K ने देखा