फेसबुक पर मोदी योगी के बारे में अपशब्द लिखने वाले के खिलाफ FIR दर्ज,कही थी ऐसी ऐसी बाते कि…
रिपोर्ट – सचिन सिंह (हाथरस)
उत्तर प्रदेश – हाथरस जिले की सदर कोतवाली में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी करने वालो के खिलाफ तहरीर दी थी। जिसमे पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।
आपको बता दे कि 23 मई 2017 को राजपाल पुनिया ने अपने फेसबुक पर केंद्र और प्रदेश सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर टिप्पणी करते हुए लिखा था कि जब से भाजपा सरकार केंद्र और प्रदेश में बनी है तभी से लूट, डकैती, हत्या, बलात्कार, बहुत ही ज्यादा बढ़ गया है। राजपाल पुनिया की इस पोस्ट पर राजेंद्र कुमार ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी माताओ पर अभद्र टिप्पणी करते हुए लिखा था की मोदी और योगी वैसे तो दोनों ईवीएम की नाजायज औलाद है जिन गन्दी औरतो ने इन दोनों को जन्म दिया है। वे जरूर राक्षस की बेटियां होंगी ये दोनों देश को बर्बाद कर रहे है। इन दोनों का स्वागत जूतों की मालाओ से किया जाना चाहिए। इसके खिलाफ भाजपा नेता विवेक ने कोतवाली में तहरीर दी थी। जिसमे पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एएसपी हाथरस ने बताया कि भाजपा नेताओ की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच करा कर जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।