फतेहपुरः देसी बम फटने से 12 वर्षीय बच्चा गंभीर रुप से घायल, मचा हड़कंप
बच्चों के साथ बाग में खेल रहा था बच्चा

- रिपोर्टः मुमताज अहमद
फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में हुसैनगंज थाना इलाके के गयासपुर गांव मे खेलते समय एक 12 वर्षीय बच्चा देशी बम फटने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। बम फटने से गांव मे हड़कंप मच गया ग्रामीणों ने बच्चे के घायल होने की जानकारी उसके परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
दरअसल हुसैनगंज थाना इलाके के गयासपुर गांव निवासी धर्मेंद्र का 12 वर्षीय बेटा सुरेश बाग में बच्चों के साथ खेल रहा था। बाग में किसी ने देशी बम छिपाकर रखे हुए थे। सुरेश खेलते खेलते बम तक पहुच गया और बम से खेलने लगा। जिससे बम फट गया और सुरेश के दाहिने हाथ का पंजा क्षतिग्रस्त होने के साथ साथ उसका सिर और चेहरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। बम फटने से गांव में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बच्चे को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने बच्चे की हालत गम्भीर देख उसको कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन तुरंत बच्चे को लेकर प्राइवेट साधन से कानपुर के लिए निकल गए।
वही जिला अस्पताल के डॉक्टर डीके वर्मा ने बताया सुरेश नाम का एक सेल्फ इंजर्ड 12 वर्षीय सुरेश नाम का बच्चा इलाज के लिए लाया गया था। जिसकी हालत गम्भीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।