पीलीभीत में दर्दनाक हादसा, 3 लोगों की मौत, कई घायल
धान से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुसी कार

- रिपोर्टः महेश कौशल (पूरनपुर)
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पूरनपुर खुटार हाईवे के किनारे खड़ी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में कार टकरा गई। हादसे के दौरान कार में सवार तीन लोगों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया. और मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
दरअसल घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना इलाके के अंतर्गत आने वाली गढ़वा खेड़ा चौकी के पास की बताई जा रही है। वही सड़क किनारे खड़ी धान से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में खुटार की तरफ से आ रही कार सामने से जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।