मेरठ में दर्दनाक हादसा, 700 किमी दूर ले आई मौत, काम शुरू होने से पहले मलबे में ढेर हुई 7 जिंदगी

पूर्व विधायक के कोल्ड स्टोरेज का बायलर फटने से हुआ हादसा

 
MEERUT

मेरठ। दौराला इलाके में स्थित बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह के कोल्ड स्टोरेज में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। बताया गया कि कोल्ड स्टोरेज में बॉयलर फट गया, जिसके कारण गैस रिसाव हो गया और पूरी छत ही उड़ गई। हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 50-60 मजदूर घायल हुए हैं। हालांकि अभी मरने वालों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया गया कि कुछ मजदूर मलबे में दबे तो कुछ रिसाव से बेहोश हुए हैं, जिनको मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advt max relief tariq azim

अमोनिया गैस का हुआ रिसाव

दरअसल बसपा के पूर्व विधायक चंद्रवीर सिंह का दौराला में शिव शक्ति के नाम से कोल्ड स्टोरेज है। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे कोल्ड स्टोर में बॉयलर फट गया। जिससे अमोनिया गैस का रिसाव पूरे कोल्ड स्टोर में हो गया। गैस रिसाव होने से कुछ मजदूर घायल हो गए। इसी बीच कोल्ड स्टोरेज की छत भी उड़ गई, जिसमें 10 से अधिक मजदूर मलबे में दब गए।

जम्मू-कश्मीर के थे सभी मजदूर

घटना की जानकारी लगते ही आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। वहीं बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा हैं। इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। बताया गया कि सभी मजदूर जम्मू-कश्मीर के थे और ये कल ही काम पर आए थे। फिलहाल पुलिस प्रशासन की टीमें राहत बचाव कार्य में लगी हैं। टीमों का कहना है कि मजदूरों को चिह्नित करने का काम बाद में किया जाएगा।

ADVT DR RAGHUNANDAN_SAHARANPUR

मौके पर पहुंचे आलाधिकारी

घटना की जानकारी लगने पर डीएम, एसएसपी, एडीएम सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम, सीएमओ और एसपी सिटी मौके पर पहुंचे। वहीं कमिश्नर भी मौके पर पहुंच गए हैं। इनके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, पूर्व विधायक संगीत सोम भी मौके पर पहुंचे।

एक के बाद एक कर पहुंची 11 एंबुलेंस

हादसे के बाद मौके पर 10 से अधिक एंबुलेंस और आला अधिकारी पहुंच गए हैं। एक के बाद एक लगभग 11 एंबुलेंस मलबे में दबे मजदूरों को लेकर मेरठ पहुंच गई। बचाव कार्य जारी है। वहीं अधिकारियों के निर्देश पर 2-3 जेसीबी मौके पर बुलाई गई है, जो मलबे को हटाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकालने में लगी है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।