गाजियाबाद में 2 दिन पहले हुए कत्ल का खुलासा, 3 हत्यारे गिरफ्तार
मात्र घर का किराया चुकाने के लिए साथियों ने की थी हत्या

गाजियाबाद। दिल्ली के सट्टे गाजियाबाद में एक ऐसे कत्ल की वारदात सामने आई है, जिसकी वजह जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यहां मात्र अपने घर का किराया चुकाने के लिए लोनी थाना इलाके में एक युवक का कत्ल कर दिया गया। गाजियाबाद में 2 दिन पहले एक रिक्शा चालक को अगवा कर उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया गया था। इस मामले में थाना लोनी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है।
दरअसल... गाजियाबाद के लोनी की सालेह नगर कॉलोनी में एक रिक्शा चालक रहता था। रिक्शा चालक सुभाष को 2 दिन पहले रिक्शा के साथ अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई थी और उसका शव जंगल में फेंक दिया गया था। शुक्रवार को युवक का शव थाना ट्रोनिका सिटी इलाके के जंगल में एक बोरे में मिला था। पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ लोनी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि आरोपी लोनी की एक कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। हत्यारोपी भी रिक्शा चलाते हैं, वहीं, मृतक सुभाष भी लोनी में ही रिक्शा चलाता था, जो हत्यारोपियों का जानने वाला था। हत्यारे चाहते थे कि वो उसका रिक्शा बेच कर कमरे का किराया चुका दे, क्योंकि उन्होंने पिछले कई महीनों से कमरे का किराया नहीं चुकाया था। जिसको लेकर मकान मालिक आरोपियों पर किराया देने का दबाव बना रहा था। अपनी मंशा में कामयाब नहीं होने पर आरोपियों ने रिक्शा चालक को बहाने से अपने घर बुला लिया और उसकी हत्या कर शव को ठिकाने लगा दिया था। जिसके बाद रविवार को उन्होंने इस हत्या का खुलासा कर दिया है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।