महज 24 घंटे में गिरफ्तार किए पुलिस अभिरक्षा से फरार हुए 2 बदमाश
फरार बदमाशों पर रखा गया था 20-20 हजार का इनाम

- रिपोर्टः श्रवण सैनी
शामली। पुलिस अभिरक्षा से फरार दो बदमाशों को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने दोनों लुटेरों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। ये दोनों बदमाश चौसाना पुलिस चौकी से लॉकअप तोड़कर फरार हुए थे।
एसपी अभिषेक झा ने बताया कि चौकी चौसाना से लूट की योजना बनाते हुए चौसाना पुलिस ने 21 सितंबर को 2 बदमाश गिरफ्तार किए थे। जिनको चौसाना चौकी में हवालात में रखा गया था। पुलिस अभिरक्षा से बदमाश गुफरान निवासी चौसाना और रहीस उर्फ काला निवासी सहारनपुर फरार हो गए थे। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया था। वही पुलिस अधीक्षक ने दोनों लुटेरों को पकड़ने के लिए कई टीम गठित करते हुए कार्रवाई के आदेश दिए थे। दोनों फरार बदमाशों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर ही दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों के खिलाफ पुलिस अभिरक्षा से फरार होने के मामले में भी मुकदमा दर्ज किया है. और जिसके बाद दोनों को जेल भेज दिया है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।