मुजफ्फरनगर के रामराज इलाके में हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली लगने से 2 बदमाश घायल

बदमाशों पर हाईवे कंस्ट्रक्शन का सामान लूटने का है आरोप

 
mzn_encounter

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रविवार सुबह दो बदमाशों को रामराज इलाके में मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोच लिया है। दोनों बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया। दोनों बदमाशों के कब्जे से एक बाइक और अवैध हथियार बरामद हुए हैं।

Advt max relief tariq azim

सीओ जानसठ शकील अहमद ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर रामराज थाना इलाके के जमालपुर नहर पुलिया से आगे देवल नहर पटरी पर चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध बदमाशों को बाइक पर जाते हुए रोकने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गए। उन्हें दबोच लिया गया। पुलिस के मुताबिक दबोचे गए बदमाशों की पहचान कलीम उर्फ बिहारी निवासी ग्राम निराना थाना सिखेडा और शमशाद निवासी ग्राम नसीरपुर थाना नई मंडी मुजफ्फरनगर के रूप में हुई।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

बताया जाता है कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि तितावी चीनी मिल के समीप हाईवे कंस्ट्रक्शन का सामान लूट कर कुछ बदमाश फरार हो गए हैं। थाना की पुलिस ने सूचना के कुछ देर बाद ही दो बदमाशों को थाना इलाके से बघरा के समीप मुठभेड़ के बाद दबोच लिया था। जबकि फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।