Encounter: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, छाता में लूटा था ट्रेलर
गिरफ्तार आरोपी पर चोरी, डकैती के 10 मुकदमें है दर्ज

- रिपोर्टः विष्णु शर्मा
मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा में बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में 25 हज़ार का इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गया। ये आरोपी डकैती में मामले में 2022 से फरार चल रहा था। इसके पास से एक पिस्टल, कारतूस और चोरी की बाइक बरामद की गई है।
दरअसल एसएसपी शैलेष कुमार पांडेय को सूचना मिली थी कि छाता लाडपुर बंबे के पास बदमाश कोई वारदात को अंजाम दे सकता है। जिसके बाद एसएसपी ने छाता पुलिस को बदमाश को हर हाल में पकड़ने को निर्देश दिए। आदेश मिलते ही छाता पुलिस ने बदमाश को घेर लिया। इस दौरान बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया। बचाव करते हुए पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लग गई। जिसके बाद घायल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सीओ छाता गौरव त्रिपाठी ने बताया कि मुठभेड़ में साहून निवासी धौज, फरीदाबाद पुलिस की गोली लगने से घायल हुआ है। उससे चोरी की बाइक, तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
सीओ छाता ने बताया कि घायल बदमाश पर करीब 10 मुकदमे डकैती, चोरी, गैंगस्टर एक्ट, लूट और अवैध शस्त्र रखने के फरीदाबाद, मथुरा, आगरा, इटावा में दर्ज हैं। साल 2022 में छाता के गुहारी मोड़ पर बदमाश ने ट्रेलर लूटा था। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को एसएसपी ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।