बदायूं पुलिस ने गिरफ्तार किया संविदा कर्मचारी, किशोरी की रेप के बाद की थी हत्या

शनिवार को रेलवे स्टेशन के पीछे पड़ा मिला था किशोरी का शव

 
BADAUN

  • रिपोर्टः इंतजार हुसैन

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के फैजगंज बेहटा थाना इलाके में शुक्रवार रात 16 वर्षीय लड़की की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। शव मिलने के बाद पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी गई थी। इसमें पुलिस ने आसफपुर निवासी पावर कॉरपोरेशन में संविदा कर्मचारी जितेंद्र यादव को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक जितेंद्र यादव का घर रेलवे स्टेशन के पीछे बना है। वहीं से किशोरी रात के समय करीब 9:30 बजे गुजर रही थी। तभी आरोपी उसके पीछे लग गया और उसे बहला-फुसलाकर रेलवे स्टेशन के सामने जंगल में ले गया। जहां दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस को उसके खिलाफ कई सबूत मिले हैं। पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है।

आपको बता दें कि फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात एक मानसिक पीड़ित किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। उसका शव आसफपुर रेलवे स्टेशन से कुछ दूर झाड़ियों में शनिवार को पड़ा मिला था। पुलिस ने उसके भाई की तहरीर पर दुष्कर्म, हत्या और पॉक्सो एक्ट में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।