देवबंद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, कुछ ही घंटों में किया हत्या का खुलासा
2 सगे भाइयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Fri, 9 Sep 2022

- रिपोर्टः नरेश गोयल
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में देबन्द पुलिस को मिली बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस दौरान पुलिस ने कुछ ही घंटों पहले हुई हत्या की घटना का खुलासा कर दिया है। हत्या का खुलासा कर पुलिस ने दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल... आपको बता दें कि गुरुवार की रात एक युवक अपना काम कर अपने घर लौट रहा था तो तभी कुछ ग्रामीणों ने युवक को बदमाश समझकर उसको गोली मार दी।इस दौरान गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोली मारने वाले दोनों सगे भाई ही थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और तुरंत कार्रवाई में जुट गई थी। इसी दौरान पुलिस ने कुछ ही घंटो बाद युवक की हत्या का खुलासा करते हुए दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।