Encounter: बुढ़ाना पुलिस ने देर रात 2 बदमाशों को किया लंगड़ा
दोनों बदमाशों ने एक युवक से की थी लूट

मुजफ्फरनगर। थाना बुढाना पुलिस ने सोमवार रात बड़ी सफलता हासिल की। एक व्यक्ति से लूट करने वाले 2 बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। पुलिस की गोली लगने से घायल होने पर दोनों बदमाशों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दबोचे गए बदमाशों से लूटी गई नगद, मोबाईल कारतूस और अवैध असलाह बरामद हुआ।
एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 5 सितंबर को बदमाशों ने गांव पारासौली के जंगल में एक व्यक्ति को लूट लिया था। जिसकी सूचना पर पुलिस ने आसपास के इलाके में चेकिंग अभियान चलाया था। उन्होंने बताया कि सोमवार देर रात जंगल में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान 2 बदमाश बाइक पर आते दिखाई दिए। दोनों संदिग्धों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन उन्होंने अपने को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाश पुलिस की गोली पैर में लगने से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाशों की शिनाख्त कर ली गई। बताया कि अस्पताल में दोनों बदमाशों ने अपनी पहचान विजय और सत्यम निवासी टीकरी थाना दौघट जनपद बागपत के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार दबोचे गए दोनों लुटेरों से लूटी गई धनराशि और अवैध हथियार बरामद हुए। बताया कि पुलिस ने 2 तमंचे, 4 कारतूस, 1 लूटा गया मोबाइल फोन और 3 हजार रुपये नगद बरामद किये गए।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।