मुजफ्फरनगर में अग्निवीर सेना भर्ती ड्यूटी में लगे 4 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब
ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए गए चारों अधिकारी

मुजफ्फरनगर। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने अग्निवीर सेना भर्ती ड्यूटी में अनुपस्थित रहने पर 4 अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके साथ ही ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि जनपद में 20 सितंबर से अग्निवीर सेना भर्ती-2022 का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दूर-दूर से प्रतिभागी आ रहे है। सेना भर्ती को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए अधिकारियों की शिफ्ट वार ड्यूटी लगाई गई है। मंगलवार को ड्यूटी पर लगाए गए अधिकारियों की उनके ड्यूटी पॉइंट चेक करने के लिए कॉल की गई तो उनका मोबाइल स्विच ऑफ पाया गया। उन्होने बताया कि अनिल कुमार राणा, अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग, सिंह वीर सिंह, सहायक चकबंदी अधिकारी जानसठ, मत्स्य नाथ त्रिवेदी, जिला विकास अधिकारी एवं प्रदीप कुमार सक्सैना, सहायक अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अपनी अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित पाए गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि उन चोरों अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है। उन्होने कहा कि अग्निवीर सेना भर्ती जैसी महत्वपूर्ण ड्यूटी से अनुपस्थित रहना कार्य के प्रति लापरवाही और उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना है। डीएम ने कहा कि अग्निवीर सेना भर्ती प्रक्रिया समाप्त होने तक ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों की चेकिंग की जाती रहेगी और जो अधिकारी ड्यूटी से अनुपस्थित पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।