गाजियाबादः नाबालिग छात्रा का अपहरण कर निकाह करने की तैयारी में था आरोपी, पुलिस ने धरा

पहले से ही 2लड़कियों से शादी कर चुका है आरोपी

 
GZBD_ARRESTED

 

  • रिपोर्टः अजीत रावत

गाजियाबाद। यूपी के गाजियाबाद में नाबालिग छात्रा के अपहरण की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने खुलासा किया गया है। पुलिस ने नाबालिग लड़की को बरामद करने के साथ-साथ घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिक छात्रा को आरोपी अपने एक अन्य साथी की मदद से बहला-फुसलाकर अपहरण कर ले गया था और उससे निकाह की तैयारी में था। अपह्रत लड़की के परिवार की शिकायत के बाद पुलिस ने उत्तराखंड से लड़की को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पहले भी दो लड़कियों से शादी कर चुका है। अपहरणकर्ता के एक अन्य साथी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं।

घटना कविनगर थाना इलाके की है। मूल रूप से अमरोहा के रहने वाला गिरफ्तार आरोपी सलमान कविनगर थाना इलाके के केशव कुंज, गोविंदपुरम में विभिन्न प्राइवेट कंपनियों में जॉब लगवाने के लिए कंसलटेंसी का ऑफिस चलाता है। गिरफ्तार आरोपी सलमान 26 साल का है और ग्रेजुएट है। आरोपी पहले से ही 2 लड़कियों से शादी कर चुका है। जिसमें एक लड़की हिन्दू भी है। आरोपी के बच्चे भी है।

advt stnews

पुलिस के मुताबिक आरोपी पुलिस अन्य महिलाओं के संपर्क में भी था। बीते 14 दिसंबर को कविनगर इलाके की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की का अपहरण कर अपने साथ ले गया था और उत्तराखंड के उधमपुर नगर में काशीपुर में रह रहा था। गिरफ्तार आरोपी सलमान, अपह्रत लड़की के साथ जबरन शादी करने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर लिया है और लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में सलमान के साथी मुर्शीद निवासी गढ़मुक्तेश्वर हापुड को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुके हैं।

एपवीओः- माना यह भी जा रहा है कि आरोपी योजनाबद्ध तरीके के साथ हिंदू लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था, पुलिस अभी भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं लव जिहाद जैसी घटना को अंजाम देने वाले किसी गिरोह से तो नहीं जुड़ा हुआ है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।