गाजियाबाद की लोनी पुलिस ने लंगड़ा किया शातिर गोकश

लोनी थाने से वांछित चल रहा था गोकश

 
gzbd_encounter

 

  • रिपोर्टः सूरज शर्मा (लोनी)

गाजियाबाद। थाना लोनी पुलिस और बदमाशों के बीच बुधवार को मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक गोकश गोली लगने से घायल हो गया। इस मुठभेड़ में एक वांछित गोकश को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ा गया गोकश थाना लोनी से गोकशी के मामले में वांछित चल रहा था। फिलहाल पुलिस गोकश के खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

दरअसल लोनी पुलिस ने बंथला चिरोड़ी रोड पर एक एक बाइक सवार को चेकिंग के दौरान रोका तो आरोपी बाइक को तेजी से पीछे मोड़कर फायर करते हुए भागने लगे। जिस पर पुलिस टीम ने बदमाश की घेराबन्दी की. और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम शाहिद निवासी निठोरा रोड अहमदनगर लोनी बताया है। जो थाना लोनी से गोकशी में वांछित चल रहा था।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।