मई में मिले थे मानव अंग, अब पुलिस ने महिला समेत 2 आरोपी किए गिरफ्तार
पत्नी और सौतेले बेटे ने हत्या के बाद चाकू से किए थे शरीर के टुकड़े

- रिपोर्टः महोम्मद अजीज सैफी
दिल्ली। बीते मई माह में पांडव नगर स्थित रामलीला ग्राउंड और नाले में कई मानव अंग मिलने के मामले में पुलिस और क्राइम ब्रांच ने एक महिला समेत 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम पूनम और दीपक हैं। जांच में खुलासा हुआ है कि ये मानव अंग अंजन दास के थे। आरोपी पूनम अंजन दास की पत्नी है और दीपक सौतेला बेटा है। दोनों पर अंजन की हत्या का आरोप है।
पुलिस के मुताबिक अंजन दास के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। उसे शराब में नशे की गोलियां मिलाकर पिलाई गई थी, उसके बाद हत्या कर चाकू से शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर कई जगह फेंक दिया गया था। आरोपी पूनम ने भी कई शादियां की थी। पुलिस को 30 मई को मानव अंग मिले थे। इस मामले में पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले थे, जिसके आधार पर जांच करते हुए छह माह बाद दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। अब पुलिस अंजन दास का डीएनए प्रोफाइलिंग कराएगी।
जानकारी के मुताबिक, अंजन दास पर आरोप था कि वो अपने सौतेले बेटे दीपक की पत्नी पर बुरी नजर रखता है। दीपक पूनम के पहले पति कल्लू का बेटा है। पत्नी पर गलत नजर रखने से दीपक अपने सौतले पिता अंजन दास से बहुत खफा था।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।