मेरठ पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी ने नाबालिग को अगवा कर दिया था वारदात को अंजाम

 
aarope arrested

मेरठ। यूपी के मेरठ में नाबालिग लड़की को अगवा कर रेप के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। युवक के खिलाफ लड़की के परिजनों ने गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया था। पुलिस ने इस आरोपी को पिलोखड़ी पुल के पास से पकड़ा है। पूछताछ में पता चला है कि युवक बिहार का रहने वाला है, जो नौचंदी इलाके के फूलबाग कॉलोनी में किराए पर रह रहा था।

दरअसल... ये पूरा मामला लिसाड़ी  गेट  थाना इलाके के एक कॉलोनी का है, यहां के निवासी ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमे आरोप लगाया कि जितेंद्र सदाई जो बिहार का रहने वाला है। उसने नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। जिसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेड़किल कराते हुए उसके बयान दर्ज किए। इंस्पेक्टर लिसाड़ीगेट कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने जितेंद्र सदाई को गिरफ्तार कर लिया है। जो बिहार के गांव महादेवा थाना लोकही जिला मधुबनी का रहने वाला है। और फूलबाग कॉलोनी में किराए पर रह रहा था। जो घटना के बाद बिहार भागने की फिराक में था।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।