मुजफ्फरनगरः आबकारी उप निरीक्षक के सुसाइड मामले में आबकारी और चीनी मिल अधिकारियों पर FIR दर्ज

आबकारी उप निरीक्षक अशोक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

 
MZN_FIR

मुजफ्फरनगर। पुरकाजी थाना इलाके के उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में तैनात आबकारी उप निरीक्षक अशोक कुमार की आत्महत्या के मामले में मृतक के भाई ने आबकारी विभाग और शुगर मिल के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या के पीछे शीरे की कालाबाजारी का खेल सामने आने की आशंका है।

दरअसल आगरा के थाना जगदीश पुरा आवास विकास निवासी अविवाहित आबकारी उप निरीक्षक अशोक कुमार करीब चार माह से उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी में तैनात था। दीपावली पर्व पर वो अपने घर गए था और इसके बाद मिल में लौटा था। बीते गुरुवार को सवेरे उनका शव मिल परिसर में बने उनके कमरे में पंखे से लटका मिला था। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी विनीत जायसवाल, एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय और आबकारी विभाग के डिप्टी कमिश्नर ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली थी। मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनों को सौंप दिया था।

बता दें कि मंगलवार को मृतक के भाई आनंद कुमार ने पुरकाजी पुलिस को तहरीर देकर आबकारी विभाग और उत्तम शुगर मिल खाईखेड़ी के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ अशोक कुमार को आत्महत्या करने के लिए उकसाने की धारा में मुकदमा दर्ज कराया हैं। थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर बोध का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।