मुजफ्फरनगरः बुर्के की आड़ में ज्वेलरी पर करती थी हाथ साफ, बुर्काधारी महिला और उसका साथी गिरफ्तार

मेरठ के फैमिली गैंग की सदस्य है पकड़ी गई महिला

 
mzn

मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर समेत आसपास के जनपदों में महिला चोरों के लिए बुर्का बड़ा हथियार बनता जा रहा है। 10 दिन पहले शहर के एक ज्वैलरी शोरूम से दो महिलाएं अंगूठियों से भरा एक डब्बा चुरा ले गई थी। पुलिस ने उनमें से एक आरोपी महिला को अरेस्ट कर लिया। ये महिला चोर मेरठ के फैमिली गैंग की सदस्या है। आरोपियों की एक महिला साथी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

दरअसल शहर कोतवाली इलाके में भगत सिंह रोड पर सराफ मनोज कुमार की दुकान पर एक सप्ताह पहले सोने के जेवर खरीदने के लिए बुर्काधारी दो महिलाएं पहुंची थीं। उन्होंने जेवर देखते हुए सोने की 12 अंगूठी वाला डिब्बा चोरी कर लिया था। घटना दुकान पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से महिलाओं की तलाश शुरू की थी। खालापार चौकी प्रभारी ने एक सूचना के आधार पर बुढ़ाना मोड़ पर खड़ी एक संदिग्ध महिला और उसके साथी को गिरफ्तार किया।

कोतवाली में पूछताछ में उन्होंने अपने नाम हापुड़ रोड मेरठ निवासी फराहा अदीबा उर्फ सन्नर और  लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी आदिल बताए। तलाशी में उनके पास से सोने की तीन अंगूठी बरामद हुई। शहर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ये अंगूठी सराफ मनोज कुमार की दुकान से चोरी की थी।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।