मुजफ्फरनगर पुलिस ने दबोचे 2 वाहन चोर, 6 बाइक बरामद

अगल-असग स्थानों से चुराई गई थी सभी बाइक

 
मुजप्फरनगर

मुजफ्फरनगर। खतौली कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 वाहन चारों को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर 6 बाइक भी बरामद की है। बदमाशों ने बताया कि सभी बाइक अलग-अलग स्थानों से चुराई गई हैं। पुलिस बदमाशों से चोरी की अन्य घटना की जानकारी जुटा रही है।

थाना प्रभारी निरीक्षक खतौली संजीव कुमार ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर वाहन चोरों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर गांव आदमपुर मोचड़ी कढ़ली के चौराहा से 2 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि दोनों ने पूछताछ में वाहन चोरी की घटनाओं को स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चुराई गई 6 बाइक बरामद की हैं। पुलिस इलाके में अन्य वाहन चोरों की भी तलाश में जुटी है।

खतौली थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस ने आसिफ उर्फ लोहरू निवासी जंजीर वाली गली सद्दीकनगर और अजीम निवासी बस्ता वाली गली मस्जिद मोहल्ला सराफत थाना खतौली को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आसिफ पर 12 और अजीम पर 3 मुकदमे दर्ज हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।