मुजफ्फरनगर पुलिस ने लंगड़ा किया लुटेरा हड्डी मुल्ला, महिला से पर्स लूटकर हुआ था फरार
मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश मौके से फरार

मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने शुक्रवार देर शाम मुठभेड़ के बाद एक लुटेरे को दबोच लिया। बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाश से एक सप्ताह पहले महिला से लूटे गए 3600 रुपये भी बरामद हुए। बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अक्टूबर को शाम को सिविल लाइन निवासी दीपा शर्मा शॉपिंग करने गईं थी। जैसे ही वो डॉक्टर गंगल वाली गली के बाहर पहुंची तो बाइक सवार बदमाश पर्स और मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे।
सीओ सिटी कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच शुक्रवार देश शाम जानकारी मिली कि बझेड़ी रेलवे अंडरपास के पास कुछ बदमाश किसी अपराधिक घटना को अंजाम देने की नीयत से आने वाले हैं। सिविल लाइन थाने की पुलिस ने बताए स्थान के आसपास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस को बाइक पर 2 संदिग्ध सवार होकर आते नजर आए। जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया, तो उन्होंने बाइक मोड़कर तेज दौड़ा दी। पुलिस ने उनका पीछा किया तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लगी। जिसके बाद बाइक फिसल गई। दोनों बदमाश गिर गए। बदमाश के पैर में गोली लगने से दबोच लिया। उसका दूसरा साथी खेतों के रास्ते फरार हो गया।
प्रभारी निरीक्षक थाना सिविल लाइन संतोष त्यागी ने बताया कि पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश की शिनाख्त आरिफ उर्फ हड्डी मुल्ला निवासी मल्हुपुरा थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर के रूप में हुई। पूछताछ करने पर आरिफ हड्डी स्वीकार किया कि एक अक्टूबर को अंसारी रोड गंगल वाली गली के समीप महिलाओं से पर्स लूट की घटना उसने तथा उसके एक अन्य साथी ने अंजाम दी थी। बदमाश पर लूट और चोरी के 6 से अधिक मुकदमा दर्ज हैं। हड्डी के कब्जे से लूटा गया पर्स जिसमें 3,600 रुपये नगद, एक बाइक बिना नंबर, एक तमंचा, 3 खोखा कारतूस बरामद किए।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।