मुजफ्फरनगर पुलिस ने लंगड़ा कर गिरफ्तार किया छयमार गिरोह का बदमाश

मेरठ के इंचौली थाने से कई मुकदमों में चल रहा था वांछित

 
MZN

मुजफ्फरनगर। छपार थाना इलाके में मंगलवार देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। बदमाश का एक साथी मौका देखकर फरार हो गया। दबोचे गए बदमाश से अवैध हथियार बरामद किए गए है।

थाना प्रभारी निरीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि एसएसपी के आदेश पर पुलिस इलाके में बदमाशों की धरपकड़ में लगी है। मंगलवार देर रात खामपुर के पास कुछ बदमाशों के होने की सूचना मिली थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बताए स्थान पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि खामपुर रोहाना रोड काली नदी पुल के पास चेकिंग के दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध आते हुए दिखाई दिए। उन्हें रोकना चाहा तो दोनों बदमाशों ने बाइक को तेज दौड़ा दिया। पुलिस ने उनका पीछा करने का प्रयास किया तो बदमाशों की बाइक फिसल गई। जिसके बाद एक बदमाश ने पुलिस पर फायर किया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि दूसरा बदमाश खेतों के रास्ते मौके से फरार हो गया।

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश की पहचान तोहिद उर्फ किक निवासी ग्राम आलमपुर थाना गंगोह, सहारनपुर के रूप में हुई। जब्कि जीशान निवासी खानपुर थाना छपार मौके से फरार हो गया। दबोचे गए बदमाश से एक बाइक और एक तमंचा बरामद किया गया। गिरफ्तार बदमाश छयमार गिरोह का सदस्य है। जो थाना इंचौली जनपद मेरठ पर दर्ज कई मुकदमों में वांछित चल रहा था।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।