पूनम हत्याकांडः ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या करने वाला निक्कू चौधरी गिरफ्तार, पिस्टल बरामद
निक्कू ने प्रोपर्टी के लिए की थी सगी बहन पूनम की हत्या

आगरा। यूपी के आगरा में थाना शाहगंज इलाके के जोगीपाड़ा में बहन की हत्या कर फरार हुए आरोपी निक्कू चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वे रविवार की रात नाटकीय अंदाज में पकड़ा गया। बताया जा रहा है कि आरोपी खुद ही थाने पहुंचा था। हालांकि पुलिस का कहना है कि उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल बरामद की है। ये पिस्टल उसके चाचा ओपी और लाला की है, बताया जा रहा है कि ये दोनों शूटर हैं।
दरअसल सुपारी किलर ओपी और लाला के सगे भतीजे निक्कू चौधरी ने शनिवार को दिनदहाड़े 2 गोलियां मारकर अपनी सगी बहन पूनम चौधरी की हत्या कर दी थी। विधवा भाभी नीलू चौधरी को भी उसने मारने का प्रयास किया था। उनके हाथ में एक गोली लगी थी। दरअसल मां बाप की मौत के बाद दोनों बहन-भाई के बीच प्रोपर्टी का विवाद चल रहा था। मायके से आई विधवा भाभी ने भी अपना हिस्सा मांगा था। जिसके बाद निक्कू ने दोनों पर गोली चला दी और पूनम की मौके पर ही मौत गई थी जबकि उनका विधवा भाभी घायल हो गई थी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था।
तभी से पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थीं। रविवार की रात निक्कू चौधरी को नाटकीय अंदाज में गिरफ्तार कर लिया गया। चर्चा है कि आरोपी खुद शाहगंज थाने पहुंचा। पुलिस को जांच में पता चला था कि हत्या के बाद निक्कू बाइक से पथौली पहुंचा था। वहां उसकी विवाहित बड़ी बहन रहती है। बहन के घर के बाहर काले रंग की स्कार्पियो खड़ी थी। ये स्कार्पियो एक सट्टेबाज की है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।