सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर महिला का वेश बनाकर लूटपाट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
8 और 9 अक्टूबर को हाईवे पर वाहन चालकों से की थी लूटपाट

सहारनपुर। पुलिस ने हाईवे पर महिला बनकर लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। सभी मुजफ्फरनगर के छपार में रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास अवैध हथियार और मेकअप का सामान बरामद किया है। 8 और 9 अक्टूबर को सहारनपुर-मुजफ्फरनगर हाईवे पर वाहन चालकों से लूट के मामले में गिरफ्तार किया गया है।
सीओ देवबंद रामकरण सिंह का कहना है। कि गैंग का खुलासा करने के लिए चारों और दबिशे देनी शुरू कर गई थी। कई महीनों से कुछ लुटेरे महिला के भेष में हाईवे पर राहगीरों से लूटपाट कर रहे हैं। थाना नागल इलाके में हुई लूट की शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने टीम बनाकर हाईवे पर चेकिंग करना शुरू की। चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुजफ्फरनगर के छपार के रहने वाले सूफियान, अमन, अहमद और मुर्सलीम को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक चारों आरोपी महिला के कपड़े पहनकर हाईवे पर ट्रक और पिकअप समेत अन्य वाहन रुकवाते थे। चालक जैसे महिला समझकर ट्रक रोकता था। तभी चारों तरफ से वाहन को घेर लेते थे। उनसे लूट करते थे। पुलिस ने लूटरों से लूट 1340 रुपये कैश बरामद किया है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।