पुलिस और गौ तस्करों की मुठभेड़, 20 हजार का इनाम गौ तस्कर घायल
गिरोह बनाकर रात में करता था गौकशी

- रिपोर्टः रिजवान सलमानी
मेरठ। उत्तर प्रदेश में मेरठ के सरूरपुर थाना इलाके में सोमवार दोपहर को गौ तस्करों और पुलिस में मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में कुख्यात इनामी गौ तस्कर पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। वहीं एक अन्य गौ तस्कर जंगल में फरार हो गया है। पुलिस ने घायल गौ तस्कर को अस्पताल भेजा है। ये गौ तस्कर गिरोह बनाकर अपने साथियों के साथ गौकशी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। गिरफ्तार बदमाश गौकशी की चार घटनाओं में फरार चल रहा था। जिस पर अलग अलग थानों में 7 मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी के पास से एक तमंचा, 2 कारतूस, एक छुरा और अन्य सामान बरामद किया है।
वीओः- एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि मुठभेड़ में पकड़ा गया गौ तस्कर साजिद गांव जसड़ थाना सरूरपुर निवासी है। सरूरपुर, सरधना और जानी इलाके की गौकशी की घटना में यै फरार था। इससे पहले भी साजिद जेल जा चुका है। साजिद अपने साथी के साथ सरूरपुर के जंगल में गौ वंश के कटान की फिराक में था।
एफवीओः- गौकशी की घटना को रोकने और गौ तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए एसएसपी रोहित सिंह सजवाण, एसपी देहात केशव कुमार ने सोमवार को पुलिस लाइन में बैठक की। जिसमें सभी सीओ भी मौजूद रहे। एसएसपी ने बताया कि गौकशी की घटना करने वाले लोगों पर पुलिस हर हाल में कड़ी कार्रवाई कर रही है। इस गिरोह के अन्य लोगों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है। आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई की जाएगी।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।