पुलिस ने गोकशी करने वाले 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

15 किलो गोमांस और गोकशी के उपकरण किए बरामद

 
cow smuggler arrested

 

  • रिपोर्टः नरेश गोयल

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रामपुर थाना मनिहारन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गोकशी की घटनाओं को अंजाम देने वाले 4 आरिपोयों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से भारी मात्रा में गोमांस और गोकशी करने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि रामपुर मनिहारन इलाके में लगातार गोकशी की सूचना मिल रही थी। गुरुवार को भी एक खेत मे गोवंश के अवशेष मिले थे। जिसके बाद हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया था। उन्होंने गोकशी की घटना का खुलासा करने के लिए टीमे लगाई थी। इसी कड़ी में पुलिस टीम ने चार गोतस्करों खुशनुद, शमशेर, आशू और  साजिद को गिरफ्तार किया है। ये चारों आरोपी थाना रामपुर मनिहारन के रहने वाले है। जिनके कब्जे से 15 किलो गोमांस बरामद किया गया है, साथ ही काफी मात्रा में गोकशी करने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं।

एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि गोतस्करों का अपराधिक इतिहास भी है। वे पहले भी गोतस्करी के मामले में जेल जा चुके हैं। पिछले काफी समय से वे इलाके में अलग-अलग जगह गोकशी की घटना को अंजाम दे रहे थे।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।