पुलिस ने 6 गांजा तस्कर किए गिरफ्तार, 13 लाख का गांजा किया बरामद

उड़ीसा से गांजा लाकर बुंदेलखंड के कई जनपदों में करते थे सप्लाई

 
banda_arrested

बांदा। यूपी के बांदा पुलिस ने 6 गांजा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से लगभग 13 लाख रुपये की कीमत का गांजा बरामद किया है। अंतरराज्यीय गिरोह उड़ीसा से गांजा लाकर बुंदेलखंड के कई जनपदों में सप्लाई करता था जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

दरअसल कोतवाली देहात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे से 6 गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्करों के कब्जे से लगभग 13 लाख की कीमत का 82 किलो गांजा बरामद किया है, साथ ही पकड़े गए आरोपियों से 3 चार पहिया गाड़ी भी बरामद हुई है।

पकड़े गए आरोपी पूर्व में भी गांजा की तस्करी किया करते थे, पुलिस ने गिरोह का खुलासा करते हुए सभी 6 आरोपियों को जेल भेज दिया है और गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही हैl


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।