गेस्ट हाउस में पुलिस की रेड, अलग-अलग कमरों से पकड़े 14 लड़के और लड़की
गेस्ट हाउस मालिक के खिलाफ पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

शाहजहांपुर। रोजा थाना इलाके के बल्लियां गांव में आशा मन्नत पेइंग गेस्ट हाउस से पुलिस ने 14 लड़के-लड़कियों को गिरफ्तार किया है। लड़कियों में अधिकतर छात्राएं शामिल है। पुलिस को स्थानीय लोगों से गेस्ट हाउस में देहव्यापार की सूचना मिल रही थी। फिलहाल पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में गेस्ट हाउस मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस को स्थानीय लोगों से सूचना मिल रही थी कि इलाके के मन्नत गेस्ट हाउस में संदिग्ध लड़के और लड़कियों का आना जाना है। जिसके बाद पुलिस की टीम और महिला थाने की टीम ने संयुक्त रूप से गेस्ट हाउस पर छापा मारा। इस दौरान तो तीन मंजिला गेस्ट हाउस के कमरों से सात जोड़े संदिग्ध हालात में मिले। सभी को थाने लाया गया है। गेस्ट हाउस रोजा नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता का है। अजय गुप्ता वैश्य एकता परिषद का जिलाध्यक्ष भी है। वे खुद को बीजेपी नेता बताता है।
एसपी सिटी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस सभी से पूछताछ कर रही है। साथ ही लड़कियों की सूचना उनके परिजनों को दी गई है। मामले की रिपोर्ट रोजा थाने में दर्ज की जा रही है। गेस्ट हाउस मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।