अवैध संबंधों की भेंट चढ़ा कढ़ाई कारीगर, भाई ने भाभी के साथ मिलकर की हत्या, बुर्का पहनकर पहुंचा था आरोपी

देवर भाभी ने मिलकर चाकू से गला रेत कर की थी हत्या

 
gzbd_murder revealed

  • रिपोर्टः सूरज शर्मा (लोनी)

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शुक्रवार की रात को हुई युवक की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। छोटे भाई ने ही सगे भाई की हत्या की है। आरोपी के भाभी से अवैध संबंध थे। छोटे भाई ने भाभी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी. और बुर्का पहनकर घर में घुसा था। इसके बाद देवर भाभी ने मिलकर चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी और आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके की खुशहाल पार्क कॉलोनी निवासी समीम मजदूरी करता है। उनके 4 बेटे अय्याज, फैयाज, नियाज और आमिर हैं। इनमें अय्याज सबसे बड़ा है, जबकि आमिर सबसे छोटा। समीम के 2 मकान हैं। दोनों के बीच की दूरी 150 मीटर है। इनमें से एक मकान में अय्याज अपनी पत्नी सजरा खातून, 2 बेटे आरिफ, आसिफ और बेटी आसिया के साथ रहता है। जबकि दूसरे मकान में समीम परिवार के अन्य सदस्यों के साथ रहते हैं। अय्याज कढ़ाई का काम करता था। उसका भाई आमिर मजदूरी करता है।

एसपी देहात ने खुलासा करते हुए बताया कि आमिर के संबंध कुछ महीने पहले अपनी ही भाभी सजरा खातून से हो गए थे। दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे थे। एक ही परिवार के होने के कारण दोनों पर कोई शक भी नहीं करता था। हालांकि पड़ोसियों को इस बात की पहले से ही भनक थी। कुछ दिन पहले ही अय्याज को भी पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी हो गई थी। इसके बाद उसने पत्नी की निगरानी बढ़ा दी। 7 दिन पहले ही उसने पत्नी से मोबाइल फोन भी ले लिया था। इससे वो प्रेमी से उसका संपर्क टूट गया था।

पड़ोसियों से भी मिली जानकारी के आधार पर आमिर पर जाकर शक की सुई ठहर रही थी। इस पर पूछताछ के लिए उसे हिरासत में लिया गया। उसके बयान लगातार बदल रहे थे। इससे पुलिस का शक गहराता जा रहा था। करीब 10 घंटे तक उससे पूछताछ होती रही। सख्ती दिखाने के बाद वह टूट गया, इसके बाद अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसकी भाभी को भी गिरफ्तार कर लिया।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।