24 घंटे में लूट की घटना का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
चोरी के 3 मोबाइल और तमंचा हुआ बरामद
Tue, 11 Oct 2022

रिपोर्टः नरेश गोयल
सहारनपुर। यूपी के जिला सहारनपुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। नकुड़ थाना पुलिस ने 24 घंटे में एक लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने खुलासा कर 2 आरोपियों को को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी ने बताया की बीते कल थाना नकुड़ इलाके में एक दुकान से 3 मोबाइल लूट की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसकी सूचना पुलिस की मिली थी। पुलिस में मात्र 24 घंटे के अंदर लूट करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी के 3 मोबाइल और एक तमंचा, एक चाकू बरामद किया गया है। आरोपियों के पहचान अमित और कुलदीप के रुप में हुई है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।