सिखेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किए 2 वांछित, इन मामलों में चल रहे थे फरार

दोनों वांछितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमे है दर्ज

 
mzn

मुजफ्फरनगर। एसएसपी विनीत जायसवाल के दिशा-निर्देशों पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव के निर्देशन में सिखेड़ा थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने वांछित और वारंटी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया गया। अभियान के तहत पुलिस ने थाना इलाके के 2 गांव से 2 वांछितों को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी राकेश कुमार के मुताबिक उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह और कांस्टेबल राहुल कुमार ने गांव बिहारी निवासी भौहदी उर्फ फरमान को गिरफ्तार किया है। फरमान के खिलाफ वर्ष 2016 में सिखेड़ा थाने में धारा 452, 336, 323, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। वहीं गांव मोघपुर निवासी चुन्नु उर्फ सचिन को भी गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ धारा 323, 504, 506 में मुकदमा दर्ज है। दोनों आरोपी तभी से फरार चल रहे थे।

पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर कोर्ट में पेश किया जाएगा।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।