शराब के नशे में महिलाओं से छेड़खानी करने वाले आरोपी को हजामत कर किया पुलिस के हवाले
2 आरोपी मौके से हुए फरार

- रिपोर्टः विष्णु शर्मा
मथुरा। खेत की आवारा पशुओं से देखभाल करने गई महिलाओं से छेड़खानी करने वाले तीन आरोपियों को लोगों ने पकड़ लिया। जिसके बाद 2 युवक चकमा देकर फरार हो गए, जबकि एक को हजामत कर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है।
दरअसल.... ये पूरा मामला गोवर्धन के अंतर्गत बाईपास का है, जहां एक महिला अपने खेत पर रखवाली के लिए गई हुई थी। इसी दौरान उसी के गांव के तीन युवक शराब पी रहे थे। जिसके बाद महिला के द्वारा इसका विरोध करने पर युवक अश्लील इशारे करने लगे, जब महिला ने उनसे खेत से भाग जाने की बात कही, तो उन्होंने महिला के साथ छेड़खानी कर उसका हाथ पकड़ लिया। जिसके बाद महिला की चीख पुकार की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान महिला के खेत में आ गए और तीनों युवकों को पकड़ लिया जिसमें से दो युवक मौके का फायदा उठाकर नौ दो ग्यारह हो गए। मगर एक युवक को पकड़कर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सौंप दिया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।