9 अक्टूबर को हुई लूट की घटना का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार
आरोपियों ने वाल्मिकी जयंती के दिन महिला से की थी लूट
Thu, 20 Oct 2022

- रिपोर्टः नरेश गोयल
सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 9 अक्टूबर को हुई लूट की घटना का खुलासा कर दिया है। खुलासा कर पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल... 9 अक्टूबर को जब पूरे जनपद में वाल्मिकी जयंती जुलूस निकाला जा रहा था । और पुलिस इस जुलूस को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में जुटी थी। इसी दौरान बाइक पर जा रही महिला से 2 बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें उन्होंने महिला के सोने-चांदी के आभूषण समेत नगदी लूट ली थी। महिला की शिकायत के बाद पुलिस तुरंत कार्रवाई में जुट गई थी। इसी कड़ी में पुलिस ने लूट का खुलासा करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके कब्जे से लूटे गए आभूषण एक बाइक और तमंचा बरामद किया गया है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।