यातायात माह के दौरान परिवहन विभाग की कार्रवाई, वसूला 84 लाख का राजस्व
कानपुर देहात में कुल 1450 वाहनों के चालान

- रिपोर्टः अभिषेक पांडेय
कानपुर देहात। नवंबर महीने के अन्त तक यातायात माह मे लगातार कार्रवाई की गई। जिसके तहत जनपद में कुल 1450 वाहनों के चालान हुए हैं। इसके साथ ही परिवहन विभाग ने जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने का काम भी किया। बावजूद इसके लोग यातयात नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर फर्राटा भर अपने जीवन को दांव पर लगाते भी नजर आए।
कानपुर देहात एआरटीओ प्रवर्तन अधिकारी सोम लता यादव ने बताया कि यातायात माह में कुल 1450 वाहनों का चालान किया गया और जबकि कुल 84 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला जा चुका है। ओवरलोड वाहनों को बंद करने के साथ ही उनका चालान करने की कार्रवाई की जा रही है। वही डग्गामार चल रहे स्कूली वाहनों को लेकर भी उन्होंने बताया कि इसके लिए भी विशेष अभियान चलाए जा रहे है। जिससे जनपद में अच्छी यातायात व्यवस्थाएं आम लोगों को मिल सके। साथ ही उन्होंने बताया कि आज ही अवैध रूप से चल रही एम्बुलेंस पर भी कार्रवाई की गई है।
एआरटीओ प्रवर्तन ने बताया कि महीने के अंत तक सबसे ज्यादा कार्रवाई ओवरलोड वाहनों और स्कूली वाहनों पर लापरवाही करने वालों के खिलाफ की गई है। साथ ही जिले में बेहतर यातायात व्यवस्थाओं को बनाए रखने का भी प्रयास किया जा रहा है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।