यूपीः 'भारत का झंडा देख ना लूं...पाकिस्तान का झंडा लगाओ', युवक ने महिला को दी धमकी
करीब 2 महीने बाद कोर्ट के आदेश पर एक नामजद समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज

मुरादाबाद। भारत का नहीं पाकिस्तान का झंडा लगाओ। भारत का झंडा देख ना लूं...वरना जान से मार दूंगा। इन अल्फाजों के साथ उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के अमरोहा में एक युवक ने महिला के घर पर लगा भारत का झंडा उतारकर फेंक दिया। इतना ही नहीं महिला ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की। घर के गेट पर लगी बीजेपी की नेम प्लेट भी तोड़ दी. और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले की शिकायत पुलिस से की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। लिहाजा पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। घटना के करीब दो महीने बाद अब न्यायालय के आदेश पर एक नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
ये मामला अमरोहा नगर कोतवाली इलाके के मोहल्ला हक्कानी का है। यहां पर सुजाउल हसन का परिवार रहता है। उसकी पत्नी मेहताब फात्मा का आरोप है कि उसके घर पर भारत का झंडा लगा हुआ था। 24 अगस्त की रात वो अपने परिवार के साथ सोई हुई थी। आधी रात को करीब एक बजे मोहल्ले का ही अरशद अपने अन्य तीन साथियों के साथ घर में घुस आया। उसने मेहता फात्मा को धक्के देकर गिरा दिया और कहा कि भारत का झंडा देख ना लूं... पाकिस्तान का झंडा लगाओ... अगर नहीं लगाया तो जान से मार दूंगा। आरोपी ने महिला के गेट पर लगी भारतीय जनता पार्टी की नेम प्लेट भी तोड़ दी। महिला ने इसका विरोध किया तो मारपीट की।
पीड़िता के शोर मचाने पर आरोपी मौके से भाग गए। तभी पीड़िता ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की लेकिन कोई कार्रवाई हुई। लिहाजा पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। वहीं सीओ सिटी विजय कुमार राणा ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर आरोपी अरशद और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।