वाहन चोर गैंग का खुलासा, 6 बाइक चोर गिरफ्तार
चोरी की 6 बाइक और अवैध हथियार बारमद
Sun, 25 Sep 2022

- रिपोर्टः नरेश गोयल
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सदर बज्जार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान पुलिस एसएसपी के निर्देशनमें एक वाहन चोर गैंग का खुलासा किया है। खुलासा कर पुलिस ने 6 वाहन चोरों कोगिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 6 चोरी की बाइक बरामद हुई है जिनमें 5 स्प्लेंडर और एक बुलेट है। एएसपी प्रीति यादव ने बताया कि गिरफ्तार बाइक आरोपी आईटीआई के छात्र है। ये पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चूके है। उन्होंने बताया कि आरोपी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से अवैध असला भी बरामद हुआ है।बताया गया कि ये आरोपी आर्मी की भर्ती की भी तैयारी कर रहे थे।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।