Watch Video: बारात को बंधक बनाकर लड़की पक्ष ने की दूल्हे की धुनाई, दूल्हे ने ‘मुर्गा’ बनकर मांगी मांफी, वीडियो वायरल

शादीशुदा होने के बावजूद दूसरा निकाह करने आया था दूल्हा

 
mzn

मुजफ्फरनगर। शामली जिले के कांधला कस्बे से जनपद मुजफ्फरनगर के एक गांव में शादीशुदा होने के बावजूद दूसरा निकाह करने गए दूल्हे और बरात को लड़की पक्ष ने बंधक बनाकर जमकर धुनाई की। बाद में पंचायत में दूल्हे ने मुर्गा बनकर लड़की पक्ष से माफी मांगी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

दरअसल शनिवार को कांधला कस्बे के एक गांव निवासी युवक बरात लेकर जनपद मुजफ्फरनगर के गांव परासोली में निकाह करने गया था। आरोपी युवक पूर्व में निकाह कर चुका था, जिसे उसने अपने किसी अन्य महिला के साथ अनैतिक संबंधों के कारण छोड़ दिया था। युवक लड़की पक्ष को गुमराह करते हुए फिर से निकाह की तैयारी में था।

वहीं हकीकत का पता चलने पर लड़की पक्ष ने दूल्हे के साथ बरात को मौके पर ही बंधक बना लिया और जमकर धुनाई की। बाद में युवक ने पंचायत में लड़की पक्ष के सामने नाक रगड़कर और मुर्गा बनकर माफी मांगी। लड़की पक्ष ने मौके पर पुलिस को बुलाकर युवक और उसके पिता समेत अन्य लोगों को हिरासत में दे दिया। इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आप भी देखिए वीडियोः-


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।