बदमाशों ने युवक को मारी गोली, हालत गंभीर
गोली चलने से इलाके में सनसनी
Tue, 31 Jan 2023

- रिपोर्टः राहुल पांडेय
अंबेडकरनगर। टांडा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब सोमवार की रात कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से युवक गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दरअसल ये पूरा मामला अलीगंज थाना इलाके का है, जहां पूर्व विधायक के आवास के पास देर रात को लक्खू नाम का युवक अपने घर पर अलाव ताप रहा था। इसी दौरान अचानक 3 युवक बाइक पर आए और लक्खू को निशाना बनाकर गोली मार दी। गोली लगते ही लक्खू गंभीर रुप से घायल हो गया। सीओ संतोष कुमार ने बताया कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वो फिलहाल खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि गोली चलने की घटना की छानबीन की जा रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात है, तीनों लोगों को हिरासत में लेकर पुछताछ की जा रही है।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।