सितारगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फरार चल रहे आरोपी को किया गिरफ्तार

आरोपी पर 15 हजार का इनाम किया गया था घोषित

 
SITARGANJ

 

  • रिपोर्टः तनवीर अंसारी

सितारगंज। उत्तराखंड के सितारगंज में पुलिस ने एक वर्ष से फरार चल रहे 15 हजार के इनामी बदमाश को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम सुदामा लाल मीणा है जिसकी उम्र 26 साल है। ये ग्राम टूडलियां जिला सवाई माधोपर राजस्थान का रहने वाला है।

SITARGANJ

दरअसल.. सितारगंज इलाके की एक महिला द्वारा वर्ष 2022 में कोतवाली में सोशल मीडिया पर धमकाने और गाली गलौज करने एवं शादी का झांसा कर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन अपराधी बार-बार ठिकाने बदलने के कारण पुलिस के हत्थे नही चढ़ पा रहा था, ओर काफी लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसके कारण पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर द्वारा 15 हजार का अपराधी पर ईनाम घोषित किया गया था। जिसके बाद पुलिस टीम ने राजस्थान से इनामी अपराधी को रविवार की रात को गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि साथी पकड़े गए आरोपी के अपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी निकाली जा रही है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

Advt max relief tariq azim

आरोपी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में सितारगंज पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा,कोतवाल सितारगंज भूपेंदर सिंह बृजवाल, सिडकुल चौकी प्रभारी चंदन सिंह बिष्ट, राजेन्द्र गोस्वामी आदि शामिल थे।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।