मुजफ्फरनगरः मुठभेड़ में घायल हुआ डकैती में वांछित बदमाश, वारदात को अंजाम देने की फिराक में था शातिर

गोदाम कर्मियों को बंधक बनाकर लूट लिया था सामान

 
mzn_encounter

मुजफ्फरनगर। यूपी के जनपद मुजफ्फरनगर में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान डकैती के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश के कब्जे से डकैती का सामान भी बरामद किया है।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुछ दिन पहले कुछ बदमाशों ने इलाके में एक गोदाम कर्मियों को बंधक बनाकर निर्माण कार्य में इस्तेमाल होने वाला सामान लूट लिया था। जिसमें पुलिस ने डकैती के आरोप में कई लोगों पर मुकदमा दर्ज किया था। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि डकैती में शामिल बदमाश इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए घूम रहा है। जिसके बाद पुलिस ने गांव बिराल के पास चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस को एक कार आती हुई दिखाई दी। जिस को रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान बदमाश ने कार से निकलकर पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार होने का प्रयास किया। जिसके बाद जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगने से वो घायल हो गया।

Advt max relief tariq azim

एसपी देहात ने बताया कि गांव बिराल के समीप हुई मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल बदमाश की पहचान मोहित उर्फ सोनू निवासी ग्राम ताहिरपुर भभीसा थाना कांधला, शामली के रूप में हुई है। दबोचे गए बदमाश से लोहे के 41 पाईप, एक बोलेरो पिकअप, 1 तमंचा और एक कारतूस बरामद किया गया।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।