सितारगंज में कच्चे आढतियों की धान की बोली दूसरे दिन भी जारी

आढ़तियों ने 40 धान की ट्रालियों की लगाई बोली

 
dhaan kee bolee

 

  • रिपोर्टः तनवीर अंसारी

सितारगंज। उत्तराखंड के सितारगंज में कच्चे आढतियों द्वारा धान की बोली दूसरे दिन भी जारी रही। वही मंगलवार की सुबह 10 बजे आढतियो के द्वारा धान की बोली शुरू कर दी गई और व्यापारियों और किसानों में तोल को लेकर कुछ बहस भी हुई। लेकिन मंडी सचिव के समझाने पर तोल को दोबारा प्रारंभ कराया गया। वही मंडी सचिव ने बताया कि सितारगंज इलाके में पहले दिन 35 धान की ट्रॉलीओ की आढतियो द्वारा बोली लगाई गई साथ ही दूसरे दिन 40 ट्रालियों की आढतियो द्वारा बोली लगाई गई।

वही मंडी सचिव विनोद कुमार ने बताया कि धान के पोर्टल पर अभी कुछ समस्याएं आ रही हैं, जिससे व्यापारी नाराज हैं उच्च अधिकारियों के संज्ञान में डाल दिया गया है जल्द ही पोर्टल को सही करा दिया जाएगा जब तक किसानों की धान की बोली चलती रहेगी।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।