जियो ने नॉर्थ ईस्ट सर्कल के सभी 6 राज्यों में एकसाथ लॉन्च किया ट्रू 5जी

6राज्यों एवं 7शहरों में जियो यूजर्स को दिया जाएगा वेलकम ऑफर

 
JIO

नई दिल्ली। उत्तर पूर्व में चीनी सीमा पर रिलायंस जियो का ट्रू 5जी पहुंच गया है। टेलीकॉम के नॉर्थ ईस्ट सर्कल के सभी 6 राज्यों की राजधानियों को जियो ने ट्रू 5जी नेटवर्क से कनेक्ट कर दिया है। अरुणाचल प्रदेश का ईटानगर, मणिपुर का इम्फाल, मेघालय का शिलांग, मिजोरम का आइजोल, नागालैंड के कोहिमा और दीमापुर और त्रिपुरा का अगरतला अब जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ गए हैं। 27 जनवरी से 6 राज्यों 7 शहरों में जियो उपयोगकर्ताओं को जियो वेलकम ऑफर दिया जाएगा। ऑफर के तहत यूजर्स को बिना किसी अतिरिक्त लागत के 1 Gbps+ की स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा।

JIO

नॉर्थ ईस्ट सर्कल में दूर दराज के इलाके तो है ही, देश की सुरक्षा की दृष्ट्रि से भी ये इलाका बेहद अहम है। जियो ने सर्कल के सभी 6 राज्यों को ट्रू 5जी से जोड़ कर सर्कल का सबसे बड़ा रोलआउट किया है। कंपनी का दावा है कि दिसंबर 2023 तक नॉर्थ ईस्ट सर्कल के सभी शहरों और सभी तालुका में जियो ट्रू 5जी सर्विस मुहैया करा दी जाएगी।

advt stnews

जियो प्रवक्ता ने इस मौके पर कहा कि जियो आज से नॉर्थ-ईस्ट सर्कल के सभी 6 राज्यों में ट्रू 5जी सेवाओं की शुरुआत करते हुए गर्व महसूस कर रहा है। ये उन्नत तकनीक पूर्वोत्तर के लोगों के लिए विशेष रूप से स्वास्थ्य क्षेत्र में अपने विश्वसनीय वायरलेस नेटवर्क के साथ महत्वपूर्ण बदलाव लाएगी। इसके अतिरिक्त, यह कृषि, शिक्षा, ई-गवर्नेंस, आईटी, एसएमई, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग और कई अन्य क्षेत्रों को भी बढ़ावा देगी। जियो ट्रू 5जी अपने बीटा लॉन्च के 4 महीने से भी कम समय में 191 शहरों में पहुंच चुका है। हम नॉर्थ-ईस्ट सर्कल को डिजिटल बनाने में राज्य सरकारों के सहयोग के लिए उनके आभारी हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।