OYO में भी होगी छंटनी, 600 कर्मचारियों को दिखाएगा बाहर का रास्ता

250 नए कर्मचारियों की भर्ती की भी तैयारी
 
oyo hotels

OYO Latest News: बड़ी खबर ओयो कंपनी को लेकर आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी भी अब छंटनी करने के मूड में है। यानि ओयो कंपनी भी अब अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाएगी। दावा किया जा रहा है कि कंपनी कुछ प्रोजेक्ट्स बंद कर टीमों को मर्ज कर रही है। जिसके तहत प्रौद्योगिकी और कॉरपोरेट क्षेत्र में करीब 600 कर्मचारियों को बाहर किया जाएगा। हालांकि कंपनी की तरफ ये से भी दावा किया जा रहा है कि सेल्स डिपार्टमेंट में करीब 250 नए कर्मचारियों को भर्ती किया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हॉस्पिटैलिटी चेन ओयो (OYO) की तरफ से छंटनी के संबंध में आज शनिवार यानि 3 नवंबर, 2022 को एक बयान जारी किया गया है, जिसमें बताया कि हम अपने कुल 3,700 कर्मचारियों में से कई की छंटनी करेंगे, जिनकी संख्या तकरीबन 600 हो सकती है।

oyo hotels

बयान के मुताबिक, हम अपनी प्रोडक्ट और इंजीनियरिंग, कॉरपोरेट हेडक्वार्टर और ओयो वैकेशन होम टीम्स को छोटा कर रहे हैं, जबकि पार्टनर रिलेशनशिप मैनेजमेंट और बिजनेस डेवलपमेंट टीमों में नए लोगों को जोड़ेंगे। यानि ओयो अपने 3700 कर्मचारियों वाली वर्कफोस का 10 फीसदी हिस्सा कम करेगा।

आपको बता दें कि कंपनी ओयो होटल्स और होम्स के नाम से भी जानी जाती है, जिसकी स्थापना 2012 में रितेश अग्रवाल ने की थी। हालांकि ये कंपनी अपने मकसद से भटक गई है। कंपनी को लेकर अक्सर कई की खबरें आती रहती हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।