चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी

100 लोकेशन पर बनेंगे 500 ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन

 
SATYANDRA JAIN

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित किया, जैन ने बताया कि जितने भी इलेक्ट्रिक वाहन बीके थे। उनका 10 प्रतिशत से भी ज्यादा वाहन दिल्ली में बीके थे। जिनके लिए पहले ही चार्जिंग स्टेशन बनाने की बात कही गई थी। जिसके बाद अब दिल्ली में 100 लोकेशन पर चार्जिंग स्टेशन के लिए टेंडर आ गया हैं.

सत्येंद्र जैन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि देश का ई-व्हीकल राजधानी दिल्ली है। यानी देश में कुल बिक्री का दस प्रतिशत दिल्ली से है। दिल्ली सरकार लगातार पर्यावरण की दिशा में काम कर रही है। जैन ने कहा कि राजधानी दिल्ली में प्रत्येक तीन किलोमीटर पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे और इस दिशा में तेजी से काम चल रहा है। राजधानी में ई-व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए करीब 100 लोकेशन पर पांच सौ चार्जिंग स्टेशन बनाने के लिए के लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें नामचीन 12 कंपनियों ने भाग लिया।

दिल्ली के ऊर्जा मंत्री ने कहा कि केजरीवाल सरकार पर्यावरण की दिशा में बेहतर काम कर रही है। जल्द ही दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहन पूरी रफ्तार के साथ चलेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव हो गए इसलिए सीएनजी के दाम बढ़ रहे हैं। पेट्रोल-डीजल के भी दाम बढ़ेंगे।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।