अडाणी एंटरप्राइजेज के आज फिर गिरे 5% शेयर्स, 12 दिनों में आई 60% की गिरावट
ब्रिटिश लेंडर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने अडाणी ग्रुप के बॉन्ड को लेना किया बंद

नई दिल्ली। हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट के बाद से अडानी ग्रुप के शेयर्स में लगातार गिरवाट देखने को मिल रही है। सोमवार सुबह 11 बजे तक शेयर बाजार में अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर्स में 5% की गिरावट देखी गई। जिसके बाद अब ये 1500 रुपये के करीब ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, ब्रिटिश लेंडर स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक ने मार्जिन लोन पर कोलेटरल के रूप में अडाणी ग्रुप के बॉन्ड को लेना बंद कर दिया है। इससे पहले सिटीग्रुप और क्रेडिट सुइस बैंक भी ऐसा कर चुका है।
बाजार खुलते ही गिरे 5% शेयर
अमेरिकी शॉर्ट-सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट पब्लिश होने के बाद से अडानी ग्रुप के शेयरों में भी लगातार गिरावट देखी जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद से अडाणी ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज के शेयर 12 दिन में करीब 60% टूट चुके हैं। इसके पहले शुक्रवार को कंपनी के शेयर 35% तक गिर गए थे।
निचले स्तर पर 50% की रिकवरी
हालांकि इसके बाद शेयर में रिकवरी आई और यह केवल 2.19% की गिरावट के साथ 1,531 रुपये पर बंद हुए। निचले स्तर से शेयर में 50% की रिकवरी देखने को मिली।
90 बिलियन डॉलर हो गई नेटवर्थ
शेयरों में भारी गिरावट के बाद गौतम अडाणी की नेटवर्थ 90 बिलियन डॉलर हो गई है। पिछले साल ये 150 बिलियन डॉलर के करीब थी। सोमवार को जारी हुई फोर्ब्स की अमीरों की रियल टाइम लिस्ट में अडाणी 21वें स्थान पर आ गए हैं। शुक्रवार को वह 22वें स्थान पर खिसक गए थे। 27 फरवरी के पहले अडाणी दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति थे और एशिया में पहले नंबर पर थे।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।