अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक हुआ दिवालिया, 2008 के वैश्विक आर्थिक संकट से हो रही तुलना
2 दिनों में सिलिकॉन वैली बैंक को 100 अरब डॉलर का नुकसान

नई दिल्ली। सिलिकॉन वैली बैंक (SVB) में तालाबंदी की खबरों के बाद अमेरिका के साथ-साथ दुनियाभर के बाजार में हड़कंप मच गया। 2008 की मंदी के दौरान वाशिंगटन म्यूचुअल और लीहमन ब्रदर्स के डूबने के बाद इसे सबसे बड़ा आर्थिक संकट माना जा रहा है।
FDIC बैंक के असेट रिसिवर के तौर पर नियुक्त
अमेरिकी नियामकों ने शुक्रवार को SVB को बंद करने की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद कैलफोर्निया में बैंक की तालाबंदी के बाद फेडरल डिपॉजिट इन्श्योरेंश कॉरपोरेशन को बैंक के असेट रिसिवर के तौर पर नियुक्त किया गया है। इस खबर को पूरी दुनिया के बाजार में ग्लोबल मंदी की आहट के रूप में देखा जा रहा है।
आर्थिक संकट की कहानियां ताजा
लोग 2008 के ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस की बातें कर रहे हैं। लीमन ब्रदर्स के दिवालिया होने और उसके बाद दुनियाभर में जो आर्थिक संकट आया, उसकी कहानियां फिर से ताजा हो रही हैं। कारण सिलिकॉन वैली बैंक हैं।
60 फीसदी से ज्यादा गिरे शेयर
अमेरिका के इस दिग्गज बैंक का बोरिया बिस्तर बंध गया है। लोग बदहवास होकर बैंक से अपना पैसा निकालने के लिए टूट पड़े। एक ही दिन में बैंक का शेयर 60 फीसदी से ज्यादा गिरा। यही नहीं पूरे अमेरिकी शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली।
2 दिनों में 100 अरब डॉलर का नुकसान
एसवीबी (SVB) के गिरने को एक्सपर्ट्स 2008 के बाद का अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा बैंकिंग संकट बता रहे हैं। बताया जाता है कि सप्ताह के शुरुआत में सिलिकॉन वैली बैंक से पैसा निकालने को लेकर भीड़ जमा हो गई। दो दिनों में लोगों ने रिकॉर्ड पैसों की निकासी की। इस कारण इसका असर शेयर बाजार पर भी पड़ा। ऐसे में बैंक को दो दिनों में 100 अरब डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा है। ये लगभग 15 साल पहले वित्तीय संकट को दिखाता है।
दुनिया भर में पड़ेगा एसबीवी संकट का असर
पहले से मंदी की आशंका से जूझ रही दुनिया में एसबीवी संकट और तनाव बढ़ाएगा यह तय है। चूंकि कंपनी स्टार्टअप्स में निवेश के लिए जारी जाती है इसलिए पूरी दुनिया का स्टार्टप इकोसिस्टम इससे प्रभावित होगा। दुनियाभर के बैंकिंग सेक्टर के शेयर इससे प्रभावित होंगे। अमेरिका और यूरोप के बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में अभी से बड़ी गिरावट की आशंका नजर आ रही है। भारतीय बैकिंग शेयर भी शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुए।
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।