बेहद काम की खबरः नवंबर में 17 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली। फेस्टिवल सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में नवंबर माह पर छुट्टियां भी भरपूर है। नवंबर के पहले सप्ताह से ही छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं। नवंबर का पहला ही सप्ताह छुट्टियों से भरा हुआ है। लेकिन अगर आप इन छुट्टियों में कोई बैंक से संबंधित कार्य करना चाहते हैं या प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद खास है। नवंबर में सभी बैंक 17 दिन बंद रहेंगे। यानि इन 17 दिनों में बैंकों के अंदर कोई काम नहीं होगा।
17 दिन बंद रहेंगे बैंक
देश के अलग-अलग राज्यों में बैंकों के लिए नवंबर में 11 छुट्टियां तय की गई हैं। नवंबर महीने में फेस्टीवल्स की काफी लंबी फेहरिस्त है। धनतेरस से लेकर दीपावली, उसके बाद भैय्या दूज, छठ पूजा, गुरुनानक जयंती जैसी कई छुट्टियां पड़ने वाली है। जिस कारण नवंबर माह में कुल मिलाकर बैंक 17 दिन की बंद रहेंगें, जबकि इनमें 4 रविवार और 2 शनिवार भी शामिल है।
आरबीआई (RBI) ने जारी की गाइडलाइन
आरबीआई की तरफ से बैंकों में होने वाली छुट्टियों की लिस्ट भी जारी कर दी है। ताकि लोगों को कामकाज में कोई परेशानी ना उठानी पड़े। हालांकि बैंकों की 17 छुट्टियां पूरे देश के लिए हैं। अगर बात करें सिर्फ उत्तर प्रदेश की तो शनिवार और रविवार को लेकर राज्य में 12 छुट्टियां हैं।
देखें बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट:
- 4 नवंबर - दिवाली, अमावस्या, काली पूजा
- 5 नवंबर - दिवाली, गोवर्धन पूजा
- 6 नवंबर - भाई दूज, चित्रगुप्त जयंती, लक्ष्मी पूजा
- 7 नवंबर - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 10 नवंबर - छठ पूजा, डाला छठ
- 11 नवंबर - छठ पूजा
- 13 नंवबर - शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
- 14 नवंबर - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 19 नवंबर - गुरु नानक जंयती
- 21 नवंबर - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 27 नवंबर - शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
- 28 नवंबर - रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।