त्योहारी सीजन में फीकी पड़ी सोने-चांदी की चमक...जानिए क्या है रेट

धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना माना जाता है शुभ

 
GOLD

देश में त्योहारी सीजन का माहौल है, दीवाली और धनतेरस के भी बस कुछ ही दिन बाकी रह गए है। ऐसे में अगर आप भी सोने-चांदी की खरीददारी करना चाहते हो तो जल्दी कीजिए नहीं तो दाम बढ़ सकते है।

आगामी त्यौहारों को लेकर सोने-चांदी के दाम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। देश में दीपावली और धनतेरस का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं धनतेरस के मौके पर तो सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।

GOLD

विशेषज्ञों का मानना है कि मांग और आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में दीपावली से ठीक पहले सोने के दाम बढ़ सकते हैं। शानिवार यानी 30 अक्टूबर, की सुबह सोने-चांदी की कीमतों में इजाफा हुआ है। जिसमें एमसीएक्स पर सुबह 100 रुपये से ज्यादा की गिरावट सामने आई है सोने की कीमत 47,853 रुपये प्रति 10 ग्राम पर दर्ज हो रही थी. पिछले सत्र की बात की जाए तो ये 47,961 पर बंद हुआ था।

GOLD

चांदी में तो आज और भी बड़ी गिरावट देखी जा रही है। सिल्वर फ्यूचर में आज यानि 30 अक्टूबर को 0.47 प्रतिशत यानि 305 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। जिसकी कीमत 64,626 रुपये प्रति किलोग्राम चल रही है। पिछले सत्र में ये 64,931 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

GOLD

वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में भारतीय समयानुसार सुबह एमसीएक्स पर गोल्ड में 0.04 फीसदी की तेजी दर्ज हो रही थी और ये 1798.80 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर ट्रेड कर रहा था। वहीं, चांदी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 23.97 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर थी.

आपको बता दे कि दामों में गिरावट अब ज्यादा दिनों तक नहीं रहेगी। इसके दाम मांग और आपूर्ति के हिसाब से तय होते हैं।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।