Realme भारत में जल्द ही लांच कर सकता है Narzo N55, डिटेल्स हुई लीक

कंपनी ने Amazon पर लैंडिंग पेज बनाकर क्रिएट किया सस्पेंस
 
Realme Narzo N55

नई दिल्ली। चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Realme जल्द ही भारत में नया स्मार्टफोन Narzo N55 लॉन्च कर सकती है।  यह Narzo ब्रांड के तहत पहला N सीरीज का फोन होगा।  कंपनी ने ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Realme के आगामी Narzo डिवाइस का लैंडिंग पेज पर दो टीजर दिए गए हैं। इनमें से पहले स्लाइड में डिवाइस के फ्रंट पर डिस्प्ले दिख रहा है जिसमें N अक्षर है।

फीचर्स
इस फोन में N अक्षर के के साथ ही दायीं ओर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। दूसरी स्लाइड में इसके दायीं ओर के ऊपरी हिस्से को दिखाया गया है। इसके नीचे 64, 90, 33, 16 जैसे नंबर्स अन्य वेरिएशंस के साथ दिए गए हैं। 0 इनमें से बड़े कैरेक्टर्स को स्मार्टफोन के हार्डवेयर से जोड़ा जा सकता है। इनमें से 90 इस हैंडसेट के डिस्प्ले का 90 Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है।

Advt max relief tariq azim

यह फोन 4GB के RAM और 64GB स्टोरेज और 4GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले दो वेरिएंट्स के साथ मिल सकता है। इसके 6 GB के RAM और 64 GB और 128 GB स्टोरेज के दो वेरिएंट्स भी हो सकते हैं। इसका 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी हो सकता है।

Advt_DR SAMRAT_MUZAFFARNAGAR

कैमरा
इसके अलावा 64 इसके 64 मेगापिक्सल कैमरा, 16 इसके 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 33 इसकी फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी से जुड़ा हो सकता है। Realme Narzo N55 को भारत में 12 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है।


देश दुनिया के साथ ही अपने शहर की ताजा खबरें पाने के लिए अब आप समाचार टुडे के Facebook पेज Youtube और Twitter पेज से जुड़ें और फॉलो करें। इसके साथ ही आप SamacharToday को Google News पर भी फॉलो कर अपडेट प्राप्त कर सकते है।